शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वीडियोकॉन (Videocon) को मिला नया गैस भंडार

वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज (Videocon Industries) ने नये प्राकृतिक गैस क्षेत्र की खोज की है।

कंपनी ने ऑफशोर मोजाम्बिक (Offshore Mozambique) में गैस खोज की है। 
कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सीडियरी वीडियोकॉन हाइड्रोकार्बन होल्डिंग्स (Videocon Hydrocarbon Holdings) को एनादार्को पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, यूएसए (एनादार्को) [Anadarko Petroleum Corporation, USA (Anadarko)] ने यह जानकारी दी है कि ओरका-1 क्षेत्र में लगभग 58 मीटर के दायरे में पैलियोसिन फैन सिस्टम में प्राकृतिक गैस के का पता चला है।
ओरका-1 कुएँ को नीचे लगभग 16,391 फीट की गहराई में खोदा गया है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 227.10 रुपये तक ऊपर चला गया। सुबह 10:53 बजे 2.37% की बढ़त के साथ यह 218.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख