शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमऐंडएम (M&M) कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म की

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के इगतपुरी संयंत्र में कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले ली है।
कंपनी प्रबंधन द्वारा दो निलंबित कर्मचारियों की बहाली के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। जल्द ही संयंत्र में काम तत्काल भाव से सुचारु ढंग से चालू हो जायेगा। 
गौरतलब है कि दो कर्मचारियों के निलंबन के बाद कंपनी कर्मचारियों की पिछले 13 दिनों से हड़ताल जारी थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 1:32 बजे 1.39% के नुकसान के साथ यह 890 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!