शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वित्त वर्ष 2013-14 में विकास दर 6.4% रहने का अनुमान

वित्त वर्ष 2013-14 में देश की आर्थिक विकास दर (जीडीपी) 6.4% रहने का अनुमान लगाया गया है।

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद् (पीएमईएसी) के अध्यक्ष सी रंगराजन (C Rangarajan) के अनुसार वित्तीय वर्ष 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 6.4% की दर से बढ़ने का अनुमान है। 
गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2012-13 में भारत की आर्थिक विकास दर 5% रही है।  
पिछले कारोबारी साल में उद्योग क्षेत्र में 3.1% वृद्धि दर की तुलना में इस बार इसके 4.9% पर रहने का अनुमान लगाया गया है, वहीं कृषि क्षेत्र में बीते वर्ष 1.8% से बढ़ कर इस बार यह 3.5% रह सकती है। सेवा क्षेत्र में अनुमानित विकास दर पिछले वर्ष की 6.6% की तुलना में 7.7% आंकी गयी है। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!