शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पेन्नार इंडस्ट्रीज (Pennar Industries) को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से ठेके

पेन्नार इंडस्ट्रीज (Pennar Industries) को कई कंपनियों से ठेके मिले हैं।

ये ठेके कुल 50 करोड़ रुपये के हैं।
कंपनी को भारतीय रेलवे के इंटेग्रल कोच फैक्ट्री से रेलवे कोचों की आपूर्ति के लिए भी ठेका मिला है। वहीं, टेक्समैको (Texmaco), जे कुमार इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स (J Kumar Infra Projects), एएलएफ इंजीनियरिंग (ALF Engineering) और आईवीआरसीएल (IVRCL) से भी ठेके मिले हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कंपनी को मलेशिया की आईजेएम इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर (IJM India Infrastructure) से भी विजयवाड़ा सड़क परियोजना के लिए ठेका दिया गया है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख बना हुआ है। दोपहर 2:27 बजे 1.58% के नुकसान के साथ यह 25.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख