शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) युगांडा की कंपनी खरीदेगी

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने वारिद समूह (Warid Group) के साथ एक समझौता किया है।
इस समझौते के तहत भारती एयरटेल युगांडा की वारिद टेलीकॉम (Warid Telecom) का अधिग्रहण करेगी। 
इस समझौते का उद्देश्य दोनों कंपनियों की गुणवत्ता को एक साथ लाकर बेहतर और व्यापक नेटवर्क, किफायती वॉयस और डाटा सेवाओं के साथ-साथ उत्कृष्ट सेवाओं से ग्राहकों को लाभान्वित करना है।
वर्तमान में युगांडा में एयरटेल के 46 लाख और वारिद टेलीकॉम के 28 लाख ग्राहक हैं। इस अधिग्रहण के बाद एयरटेल 74 लाख ग्राहकों के साथ युगांडा की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन जायेगी। 
गौरतलब है कि इस समझौते को नियामक और वैधानिक मंजूरी मिल गयी है।
बीएसई में भारती एयरटेल के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। यह 0.43% की कमजोरी के साथ 299.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 20130

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!