शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेट एयरवेज (Jet Airways) : एतिहाद (Etihad) को बेचेगी हिस्सेदारी

जेट एयरवेज (Jet Airways) ने संयुक्त अरब अमीरात की एयलाइंस कंपनी एतिहाद एयरवेज (Etihad Airways) को अपनी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है।
कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में आज यह निर्णय लिया गया। कंपनी 10 रुपये मूल कीमत के 273 लाख शेयरों को एतिहाद को बेचेगी। यह शेयर 754.74 रुपये के भाव से बेचे जायेंगे। इस तरह यह सौदा 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा का है। इस सौदे की मंजूरी अभी सरकार और नियामक से लेनी बाकी है।
हिस्सेदारी बेचने की खबर बुधवार को आयी है। इसलिए इस खबर का असर कल गुरुवार को बाजार खुलने के बाद कंपनी के शेयर भाव पर दिखायी देगा। मंगलवार को कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। यह 4.43% की तेजीके साथ 573.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख