शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) ने किया करार

टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) ने मर्सिडीज एएमजी पेट्रोनास (Mercedes AMG Petronas) के साथ एक समझौता किया है। 

इस समझौते के तहत कंपनी सभी फार्मूला वन रेस के लिए ट्रैक साइड कनेक्टिविटी मुहैया करायेगी।  
इस समझौते के साथ ही टाटा कम्युनिकेशंस टीम की आधिकारिक कनेक्टिविटी आपूर्तिकर्त्ता कंपनी बन गयी है। कंपनी टीम के लिए उच्च गति, उच्च गुणवत्ता और सुरक्षित ट्रैक साइड कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। 
कंपनी की यह खबर बुधवार को आयी है। इसलिए इस खबर का असर कल गुरुवार को बाजार खुलने के बाद कंपनी के शेयर भाव पर दिखायी देगा। मंगलवार को कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। यह 1.94% के नुकसान के साथ 225.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख