शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा हॉलिडेज (Mahindra Holidays) का मुनाफा घटा, आय बढ़ी

महिंद्रा हॉलिडेज ऐंड रिजॉर्ट्स इंडिया (Mahindra Holidays & Resorts India) का मुनाफा 16% घटा है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा 31 करोड़ रुपये रहा है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 37 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी की कुल आय 7% बढ़ कर 201 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 188 करोड़ रुपये रही थी।
सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2012-13 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 11% घट कर 91 करोड़ रुपये रहा है, जो कि पिछले साल 102 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।
इस दौरान कंपनी की कुल आय पिछले साल के 626 के मुकाबले 18% बढ़ कर 739 करोड़ रुपये रही है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।  इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 257.45 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। सुबह 11:18 बजे 1.70% के नुकसान के साथ यह 257.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख