शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) के मुनाफे में हल्की गिरावट

कारोबारी साल 2012-13 की चौथी तिमाही में इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) का कंसोलिडेटेड मुनाफा घट कर 52 करोड़ रुपये हो  गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 56 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी का मुनाफा 7% घटा है। 
जनवरी-मार्च 2012-13 तिमाही में कंपनी की कुल आय भी 7% घट कर 412 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 445 करोड़ रुपये रही थी। 
कारोबारी साल 2012-13 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 5% बढ़ कर 174 करोड़ रुपये रहा है, जो की बीते वर्ष 166 करोड़ रुपये रहा था।
इस दौरान कंपनी की कुल आय में गिरावट आयी है और यह 7% घट कर 1301 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछली बार यह 1392 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 68.55 रुपये तक नीचे चला गया। दोपहर 1:10 बजे 0.85% की कमजोरी के साथ यह 70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!