शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) का मुनाफा 53% बढ़ा

जनवरी-मार्च 2012-13 की चौथी तिमाही में हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) का मुनाफा बढ़ कर 2166 करोड़ रुपये रहा है।
यह पिछले साल की समान तिमाही में 1413 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 53% की वृद्धि हुई है।
इस दौरान कंपनी की कुल आय भी 25% बढ़ कर 3909 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 3135 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2012-13 में कंपनी का मुनाफा 31% बढ़ कर 6899 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल यह 5256 करोड़ रुपये रहा था। 
इस दौरान कंपनी की कुल आय भी पिछले साल के 11405 करोड़ के मुकाबले 11% बढ़ कर 12700 करोड़ रुपये रही है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। यह 4.21% की मजबूती के साथ 118.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2013)  

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!