शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बायोकॉन (Biocon) के मुनाफे में शानदार वृद्धि

जनवरी-मार्च 2012-13 तिमाही में बायोकॉन (Biocon) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 249 करोड़ रुपये हो गया है। 
पिछले साल की समान अवधि में यह 98 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 154% की वृद्धि हुई है।
इस दौरान कंपनी की कुल आय भी 4% बढ़ कर 637 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 610 करोड़ रुपये रही थी।
सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2012-13 में कंपनी का कंसोलि़डेटेड मुनाफा 51% बढ़ कर 509 करोड़ रुपये रहा था, जो कि बीते वर्ष 338 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।
इस दौरान कंपनी की कुल आय पिछले साल के 2087 करोड़ रुपये के मुकाबले 19% बढ़ कर 2485 करोड़ रुपये रही है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 277.05 रुपये तक नीचे चला गया। सुबह 10:50 बजे 2.97% के नुकसान के साथ यह 28.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!