शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसपीएल (JSPL) का मुनाफा घटा, शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का निचला स्तर

जनवरी-मार्च 2012-13 तिमाही में जिंदल स्टील ऐंड पावर (Jindal Steel & Power) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 35% की गिरावट दर्ज हुई है। 

इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट कर 760 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 1167 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 
हालाँकि, कारोबारी साल 2012-13 की चौथी तिमाही में कंपनी की कुल आय में मामूली वृद्धि हुई है और यह 3% बढ़ कर 5648 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 5482 करोड़ रुपये रही थी।
सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2012-13 में कंपनी का कंसोलि़डेटेड मुनाफा 27% बढ़ कर 2910 करोड़ रुपये रहा था, जो कि पिछले साल 3965 करोड़ रुपये रहा था। 
इस दौरान कंपनी की कुल आय में भी 9% की बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़ कर 19807 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि पिछले साल कंपनी की कुल आय 18209 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 318.50 रुपये तक ऊपर चला गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर भी है। सुबह 11:41 बजे 2.20% के नुकसान के साथ यह 321.55 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख