शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) का मुनाफा मामूली घटा

कारोबारी साल 2012-13 की चौथी तिमाही में दोपहिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) के मुनाफे में 5% की कमी आयी है।
इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट कर 574 करोड़ रुपये रहा है। बीते वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 604 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। हालाँकि इस दौरान कंपनी की कुल आय बढ़ी है। 
जनवरी-मार्च 2011-12 के मुकाबले जनवरी-मार्च 2012-13 तिमाही में कंपनी की कुल आय 2% घट कर 6035 करोड़ रुपये से बढ़कर 6146 करोड़ रुपये रही है। 
कंपनी के सालाना नतीजें की बात करें तो, कारोबारी साल 2012-13 में कंपनी को 2118 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था, जबकि बीते वर्ष कंपनी का मुनाफा 2379 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 11% की वृद्धि हुई है। 
इस दौरान कंपनी की कुल आय भी पिछले साल के 23579 करोड़ रुपये के मुकाबले मामूली बढ़ कर 23768 करोड़ रुपये हो गयी है।
कंपनी के नतीजे शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आये हैं। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद दिखायी देगा। आज बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। यह 1.42% के नुकसान के साथ 1596.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!