शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) की दवाओं को मिली मंजूरी

दवा निर्माता कंपनी ल्युपिन (Lupin) को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से मंजूरी मिली है।
यह मंजूरी कंपनी की सब्सीडियरी ल्युपिन फार्मास्युटिकल्स इंक (Lupin Pharmaceuticals Inc) को दो गर्भनिरोधक गोलियों की बिक्री के लिए दी गयी है। मंजूरी मिलने के बाद पिरमेला 7/7/7 (Pirmella 7/7/7) की 0.5 एमजी और 0.75 एमजी और पिरमेला 1/35 (Pirmella 1/35) की 1एमजी गोलियों को बाजार में उतारा जायेगा।
गौरतलब है कि यह ऑर्थो-नोवम (Ortho-Nivum) की जेनेरिक दवा हैं। इन दवाओं का इस्तेमाल महिलाओं में गर्भावस्था रोकने के लिए किया जाता है। 
कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। यह 0.89% की कमजोरी के साथ 684.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!