शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) का मुनाफा घटा

कारोबारी साल 2012-13 की चौथी तिमाही में स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) का मुनाफा घट कर 15 करोड़ रुपये रह गया है। 

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 16 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 6% की गिरावट दर्ज हुई है।
जनवरी-मार्च 2012-13 तिमाही में कंपनी की कुल आय 23% बढ़ कर 817 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 809 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2012-13 में कंपनी का मुनाफा 7% बढ़ा है। इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 47 करोड़ रुपये रहा है, जबकि बीते वर्ष यह 44 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।
इस दौरान कंपनी की कुल आय भी 23% बढ़ कर 3354 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष यह 2727 करोड़ रुपये रही थी। 
शुक्रवार को कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 1.17% की बढ़त के साथ 26 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!