शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीमेंस (Siemens) का मुनाफा 90% घटा

जनवरी-मार्च 2013 तिमाही में सीमेंस (Siemens) का मुनाफा घट कर 30 करोड़ रुपये रह गया है। 
पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 297 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 90% की गिरावट आयी है। 
कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय में 26% की गिरावट दर्ज हुई है। इस दौरान कंपनी की कुल आय घट कर 2956 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की समान अवधि में यह 3988 करोड़ रुपये रही थी।
हालाँकि इस दौरान कंपनी को 2814 करोड़ रुपये के नये ठेके प्राप्त हुए हैं, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 1849 करोड़ रुपये के ठेके मिले थे। यानी कुल मिलाकर इस अवधि में कंपनी के ठेकों में 52% की बढ़ोतरी हुई है।
शुक्रवार को कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। कंपनी के नतीजों की खबर के बाद कंपनी का शेयर 476.40 रुपये तक नीचे चला गया। यह 3.61% के नुकसान के साथ 502.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख