शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा टेक (Tata Tech) : अमेरिकी कंपनी खरीदेगी

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की सब्सीडियरी कंपनी ने एक समझौता किया है। 

इस समझौते के तहत टाटा मोटर्स की सब्सीडियरी टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) अमेरिकी कंपनी कैम्ब्रिक कॉर्पोरेशन (Cambric Corporation) का अधिग्रहण करेगी।
यह सौदा लगभग 176 करोड़ रुपये में होगा।
कैम्ब्रिक कॉर्प के अधिग्रहण के साथ ही कंपनी वैश्विक स्तर पर अपने कारोबार का विस्तार करेगी।
इस अधिग्रहण से कंपनी को विशेष रूप से यूरोप के निर्माण और भारी उपकरण क्षेत्र में अपनी सशक्त मौजूदगी दर्ज कराने में मदद मिलेगी।
शुक्रवार को टाटा मोटर्स के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 298.10 रुपये तक दिन के ऊपरी स्तर तक चढ़ गया। बीएसई में यह 1.02% की बढ़त के साथ 296.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2013)
 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख