शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेसा गोवा (Sesa Goa) का मुनाफा घट कर 298 करोड़ रुपये

जनवरी-मार्च 2012-13 की चौथी तिमाही में सेसा गोवा (Sesa Goa) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 74% घटा है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट कर 298 करोड़ रुपये हो गया है, पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 1162 करोड़ रुपये रहा था।
इस दौरान कंपनी की कुल आय 90% घट कर 291 करोड़ रुपये हुई है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 2794 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2012-13 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 15% घट कर 2280 करोड़ रुपये रहा है, जो कि बीते वर्ष 2695 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।
इस दौरान कंपनी की आय पिछले साल के 8310 करोड़ रुपये के मुकाबले 69% घट कर इस बार 2554 करोड़ रुपये दर्ज हुई है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 11:05 बजे 1.18% की बढ़त के साथ 153.95 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख