शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लैंको इन्फ्रा (Lanco Infra) ने ग्रिफिन कोल विवाद सुलझाया, शेयर चढ़ा

लैंको इन्फ्राटेक (Lanco Infratech) ने ऑस्ट्रेलियन कंपनी के साथ कोयला आपूर्ति विवाद को सुलझा लिया है।

इस निपटारे के बाद लैंको, आस्ट्रेलियन कंपनी पर्डमैन केमिकल्स (Perdaman Chemicals) को 75 लाख ऑस्ट्रेलियन डॉलर के साथ कानूनी खर्च देने को रजामंद हो गयी है। 
गौरतलब है कि आस्ट्रेलियन कंपनी पर्डमैन ने साल 2011 में लैंको इन्फ्रा की सब्सीडियरी ग्रिफिन कोल (Griffin Coal) के खिलाफ कोयला आपूर्ति समझौते के उल्लंघन के लिए 3.5 अरब ऑस्ट्रेलियन डॉलर की मुआवजा राशि की माँग करते हुए मुकदमा दायर किया था। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख बना हुआ है। सुबह 11:53 बजे 9.80% की मजबूती के साथ यह 11.54 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख