शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचयूएल (HUL) में हिस्सेदारी बढ़ायेगी यूनिलीवर पीएलसी (Unilever PLC)

हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) में यूनिलीवर पीएलसी (Unilever PLC) की अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की योजना है।
यूनिलीवर पीएलसी ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए शेयर बाजार में खुला प्रस्ताव (ओपन ऑफर) दिया है। यूनिलीवर ने कंपनी के 48,70,04,772 शेयरों के लिए 600 रुपये प्रति शेयर का प्रस्ताव दिया है। इस तरह यूनिलीवर कंपनी में 22.52% हिस्सा खरीदेगी और यूनिलीवर की कंपनी में हिस्सेदारी 52.48% से बढ़कर 75% हो जायेगी। अभी कंपनी में एफआईआई की 22.11%, डीआईआई की 8.06% और अन्य की 17.35% की हिस्सेदारी है। 
शेयर बाजार में हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 597 रुपये तक चढ़ गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। हालाँकि इसकी बढ़त में कमी आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर 17.28% की तेजी के साथ 583.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख