शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुनाफे से घाटे में आयी टीवीएस मोटर (TVS Motor)

कारोबारी साल 2012-13 की चौथी तिमाही में टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) को 32.72 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 57.23 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। हालाँकि इस दौरान कंपनी की आय 6.8% बढ़ कर 1748.32 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की समान अवधि में यह 1637.13 करोड़ रुपये रही थी।
सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2012-13 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 49.2% बढ़ कर 197.72 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि बीते वर्ष 132.56 करोड़ रुपये रहा था। लेकिन इस दौरान कंपनी की आय 0.39% घट कर 7406.22 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल यह 7435.16 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
शेयर बाजार में टीवीएस मोटर के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 36.25 रुपये तक नीचे गिर गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर 1.41% की कमजोरी के साथ 38.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख