शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मैरिको (Marico) का मुनाफा बढ़ कर 83.86 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2012-13 की चौथी तिमाही में मैरिको (Marico) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 20.3% की बढ़ोतरी हुई है।
इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 83.86 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह 69.70 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी की आय भी 9.4% बढ़ कर 998.59 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की समान अवधि में यह 913.16 करोड़ रुपये रही थी।
सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2012-13 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 24.8% बढ़ कर 395.86 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि बीते वर्ष 317.11 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी की आय 15.5% बढ़ कर 4596 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल यह 3980 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
नतीजे की खबर शेयर बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर की प्रतिक्रिया गुरुवार को बाजार खुलने पर कंपनी के शेयर भाव पर दिखेगी। हालाँकि आज बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में कंपनी का शेयर 1.12% की बढ़त के साथ 225.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख