शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG) का मुनाफा 245.14 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2012-13 की चौथी तिमाही में पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG) का मुनाफा मामूली बढ़ा है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 245.14 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 245.12 करोड़ रुपये रहा था।
इस दौरान कंपनी की कुल आय 33% बढ़ कर 8466 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष 6375 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2012-13 में कंपनी का मुनाफा 9% बढ़ कर 1149 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल यह 1058 करोड़ रुपये था।
इस दौरान कंपनी की कुल आय पिछले साल के 22696 करोड़ रुपये के मुकाबले 39% बढ़ कर 31467 करोड़ रुपये रही है।
मंगलवार को कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में कंपनी का शेयर 0.51% की बढ़त के साथ 139.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख