शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की मासिक बिक्री घटी

दिग्गज वाहन कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की अप्रैल महीने की बिक्री में 15% की गिरावट दर्ज हुई है।
कंपनी ने अप्रैल 2013 में 51,160 वाहन बेचें, जबकि अप्रैल 2012 में 60,086 वाहन बेचें गये। 
कंपनी की पैसेंजर वाहनों की घरेलू बिक्री भी 49% घट कर 11,570 दर्ज हुई है। जो कि अप्रैल 2012 में 22,658 रही थी। 
हालाँकि कंपनी की व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 4% बढ़ कर 36,025 हो गयी। पिछले साल अप्रैल में कंपनी ने 34,647 व्यावसायिक वाहन बेचें थे। 
अप्रैल 2013 में कंपनी ने 8918 नैनो/इंडिगो गाड़ियों की बिक्री की। इस दौरान 2652 सूमो/सफारी/अरीवा गाड़ियाँ बेची गयीं। 
निर्यात के मोर्चे पर अप्रैल 2013 में कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा। इस दौरान टाटा मोटर्स ने 3565 गाड़ियाँ निर्यात की, जो पिछले साल मार्च के 2781 के मुकाबले 28% अधिक है।
कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 11:30 बजे 0.05% की बढ़त के साथ यह 299.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 मई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!