शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की बिक्री 10% घटी

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की अप्रैल 2013 की बिक्री 344,178 रही है।
पिछले वर्ष अप्रैल 2012 में यह 381,590 रही थी। इस तरह कंपनी की बिक्री में 10% की गिरावट दर्ज हुई है। 
कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री में भी साल-दर-साल 12% की गिरावट हुई है। अप्रैल 2012 में 342,324 की तुलना में इस बार यह घट कर 300,827 रह गयी है
हालाँकि, इस दौरान बजाज ऑटो की व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 10% बढ़ कर 43,351 हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की समान अवधि में यह 39,266 रही थी। इस दौरान कंपनी के वाहन निर्यात में 23% की गिरावट रही। अप्रैल 2012 के 169,010 इकाइयों के मुकाबले इस बार निर्यात 130,329 रहा है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 11:43 बजे 0.19% की बढ़त के साथ यह 1,885.35 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख