शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमऐंडएम (M&M) की बिक्री मामूली बढ़ी

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अप्रैल 2013 में 41,432 वाहन बेचें हैं।
कंपनी ने पिछले साल समान अवधि में 40,715 वाहन बेचें थे। इस तरह कंपनी की बिक्री में 2% की बढ़ोतरी हुई है। 
घरेलू बाजार में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने बीते वर्ष 39,295 वाहनों के मुकाबले 39,902 वाहन बेचें।
कंपनी की घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री 2% बढ़ी है। कंपनी की यात्री वाहनों की बिक्री 1% बढ़कर 20,748 हो गयी।
पिछले साल अप्रैल में कंपनी ने 20,554 यात्री वाहन बेचे थे।
अप्रैल माह के दौरान कंपनी का निर्यात भी 8% बढ़ कर 1530 हो गया है, जो पिछले साल इसी महीने 1420 रहा था। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख बना हुआ है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 956 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 12:37 बजे 3.26% की मजबूती के साथ यह 953.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 मई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!