शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) का मुनाफा बढ़ कर 592 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2012-13 की चौथी तिमाही में सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) का मुनाफा 92% बढ़ा है। 
इस दौरान बैंक का मुनाफा बढ़ कर 592 करोड़ रुपये हो गया है। बीते वर्ष की इसी अवधि में बैंक का मुनाफा 309 करोड़ रुपये रहा था।
जनवरी-मार्च 2012-13 तिमाही में बैंक की कुल आय भी 8% बढ़ कर 4781 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि पिछले साल यह 4424 करोड़ रुपये रही थी।
बैंक के सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2012-13 में बैंक का कंसोलिडेटेड मुनाफा 68% बढ़ कर 2206 करोड़ रुपये रहा है, जो कि पिछले साल 1314 करोड़ रुपये रहा था। 
इस दौरान बैंक की कुल आय भी बढ़ कर 18496 करोड़ रुपये रही है, जो कि पिछले साल के 16344 करोड़ रुपये के मुकाबले 13% बढ़ी है।
बैंक के शेयर भाव में मजबूती का रुख बना हुआ है। बीएसई में दोपहर 12:30 बजे 1.85% की बढ़त के साथ यह 131.85 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 मई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!