शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीसी (HCC) को 50 करोड़ रुपये का घाटा

कारोबारी साल 2012-13 की चौथी तिमाही में हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (Hindustan Construction Company) को हुआ है। 
इस दौरान कंपनी को 50 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 54 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। 
जनवरी-मार्च 2012-13 तिमाही में कंपनी की कुल आय 15% घट कर 983 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि पिछले साल 1156 करोड़ रुपये रही थी। 
सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2012-13 में कंपनी का कंसोलिडेटेड घाटा 9% घट कर 482 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि बीते वर्ष 530 करोड़ रुपये रहा था। 
इस दौरान कंपनी की कुल आय 6% बढ़ कर 8610 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल यह 8158 करोड़ रुपये रही थी। 
शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। यह 1.76% के नुकसान के साथ 13.99 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 मई 2013) 
 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख