शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) की दवाओं को मिली अंतिम मंजूरी

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से अपनी दवाऔं के लिए मंजूरी मिली है।
कंपनी को टैमसूलोसिन हाइड्रोक्लोराइड (Tamsulosin Hydrochloride) की 0.4 एमजी और क्लिडैमेसिन पैलमिटेट हाइड्रोक्लोराइड (Clindamycin Palmitate Hydrochloride) की 75 एमजी गोलियों के उत्पादन और बिक्री के लिए अंतिम मंजूरी दी गयी है।
यह फ्लोमैक्स (Flomax) की जेनेरिक दवा है, जिसका इस्तेमाल पुरूषों में बढ़ी हुई प्रोस्टेट के इलाज में किया जाता है।
कंपनी की यह खबर शनिवार को आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। यह 1.43% के नुकसान के साथ 196.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 मई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!