शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसीसी (ACC) के मुनाफे में शानदार वृद्धि

कारोबारी साल 2013 की पहली तिमाही में एसीसी (ACC) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 438 करोड़ रुपये रहा है।
पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 152 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 188% की वृद्धि हुई है। 
जनवरी-मार्च 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय भी 3% बढ़ कर 2956 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 3045 करोड़ रुपये रही थी। 
इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 3% घट कर 2911 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की बिक्री 2998 करोड़ रुपये रही थी।  
कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.56% के नुकसान के साथ 1,229.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख