शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) : अप्रैल 2013 में जेएलआर (JLR) की बिक्री बढ़ी

अप्रैल 2013 में टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने घरेलू बाजार में 948 नैनो (Nano) गाड़ियाँ बेची हैं।
अप्रैल 2012 में कंपनी ने 8028 नैनो गाड़ियाँ बेची थी। इस तरह नैनो की बिक्री 88% घटी है।
वहीं, इसी समयावधि में नैनो का उत्पादन पिछले साल के 10015 से घट कर 902 इकाई रह गया है। 
अप्रैल 2013 में ही घरेलू बाजार में जेएलआर (JLR) की बिक्री 19% बढ़ कर 215 हो गयी है, जो कि पिछले साल इसी माह में 181 रही थी। इस दौरान जेएलआर गाड़ियों का उत्पादन भी बढ़ कर 174 हो गया है, जो कि अप्रैल 2012 मे 66 रहा था। 
कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 3:17 बजे 2.21% की बढ़त के साथ यह 291.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 06 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख