शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का अप्रैल 2013 में उत्पादन घटा

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) का अप्रैल 2013 में कुल उत्पादन 1,05,416 रहा है। 
पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का उत्पादन 1,14,065 रहा था। इस तरह कंपनी के उत्पादन में 8% की गिरावट आयी है। 
अप्रैल 2013 में कंपनी की आल्टो, ए स्टार और वेगन आर जैसी मिनी कार श्रेणी की गाड़ियों का उत्पादन भी 14% घट कर 43,146 रह गया है, जो कि पिछले साल 50,246 रहा था।
कंपनी की सी श्रेणी की गाड़ियों के उत्पादन में भी गिरावट दर्ज हई है, जिसमें ओम्नी और ईको शामिल हैं।
इस श्रेणी का मासिक उत्पादन 25% घट कर 9056 हो गया है, जो कि बीते वर्ष की इसी अवधि में 12,151 रहा था।
मारुति सुजुकी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में यह सुबह 11:24 बजे 0.18% की कमजोरी के साथ 1,690 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 मई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!