शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएलएफ (DLF) बेचेगी शेयर

देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ (DLF) शेयर बिकवाली संबंधी योजना बना रही है। 
इस बिकवाली योजना के तहत डीएलएफ अपने 81 मिलियन से अधिक शेयर बेचेगी। 
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक शेयर बिकवाली के लिए कंपनी ने बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिच (Bank of America Merril Lynch), डोएच बैंक (Deutsche Bank), जेपी मॉर्गन (JP Morgan), सीएलएसए (CLSA), एचएसबीसी (HSBC), कोटक (Kotak) और यूबीएस (UBS) बैंकों का चुनाव किया है।
हालाँकि अभी इस बिकवाली के लिए शेयर मूल्य आदि के बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है।
आज डीएलएफ के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। इस खबर के बाद से बीएसई में कंपनी का शेयर 240.75 रुपये तक ऊपर चला गया। यह 2.81% की मजबूती के साथ 239.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख