शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओरेकल फाइनेंशियल (Oracle Financial) का मुनाफा मामूली बढ़ा

कारोबारी साल 2012-13 की चौथी तिमाही में ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर (Oracle Financial Services Software) का मुनाफा बढ़ कर 266 करोड़ रुपये हो गया है। 
पिछले साल की समान अवधि में यह 255 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 4% बढ़ा है।
तिमाही-दर-तिमाही आधार पर ही जनवरी-मार्च 2012-13 तिमाही में कंपनी की कुल आय 2% बढ़ कर 739 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 726 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी के सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2012-13 मे कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 18% बढ़ कर 1075 करोड़ रुपये रहा है, जो कि पिछले साल 909 करोड़ रुपये रहा था। 
इस दौरान कंपनी की कुल आय भी पिछले साल के 3147 करोड़ रुपये के मुकाबले 10% बढ़ कर 3474 करोड़ रुपये हो गया है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। सुबह 10:58 बजे 4.68% के नुकसान के साथ यह 2,581.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख