शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रैनबैक्सी (Ranbaxy) का मुनाफा घट कर 126 करोड़ रुपये

जनवरी-मार्च 2013 तिमाही में रैनबैक्सी लेबोरेटरीज  (Ranbaxy Laboratories) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 90% की कमी आयी है।
इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट कर 126 करोड़ रुपये रह गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह 1247 करोड़ रुपये था। साल 2013 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय 33% घट कर 2563 करोड़ रुपये हो गयी है। जो कि गत वर्ष की इसी तिमाही में 3842 करोड़ रुपये रही थी। 
शेयर बाजार में रैनबैक्सी लेबोरेटरीज के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। नतीजे की खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 442 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि बाद में इसकी गिरावट में कमी आयी। आखिरकार बीएसई में कंपनी का शेयर 2.78% की कमजोरी के साथ यह 443.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 मई 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख