शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन (IL&FS Transportation) को एनएचएआई (NHAI) से मिला ठेका

आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क्स (IL&FS Transportation Networks) ने सड़क परियोजना के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।

आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन की सब्सीडियरी कंपनी बारवा एक्सप्रेसवे ने नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (National Highways Authoiry of India) के साथ यह समझौता किया है, जिसके अंतर्गत एनएचडीपी के पाँचवे चरण के तहत झारखंड और पश्चिम बंगाल में 398.240 किलोमीटर से 521.120 किलोमीटर तक छह लेनों का निर्माण किया जायेगा। इस परियोजना की कुल लागत 1665 करोड़ रुपये है।

कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 180 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 12:37 बजे यह 0.80% की बढ़त के साथ 177 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 09 मई 2013) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!