शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) का मुनाफा 32% बढ़ा

कारोबारी साल 2012-13 की चौथी तिमाही में गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 53 करोड़ रुपये रहा है। 
पिछले साल की समान अवधि में यह 40 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 32% की वृद्धि हुई है।
इस दौरान कंपनी की कुल आय 11% घट कर 312 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 350 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
कंपनी के सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2012-13 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 42% बढ़ कर 139 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल यह 98 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।
इस दौरान कंपनी की कुल आय 35% बढ़ कर 1037 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष 770 करोड़ रुपये रही थी। 
आज कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में कंपनी का शेयर 2.69% के नुकसान के साथ 601.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख