शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस (Reliance) : केजी-डी6 में करेगी 5 अरब डॉलर निवेश

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने केजी-डी 6 (KG D6) क्षेत्र में निवेश की योजना बनायी है।
इस क्षेत्र में घटते गैस उत्पादन को देखते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी ब्रिटेन की साझेदार कंपनी बीपी पीएलसी (BP Plc) के साथ मिल कर इस निवेश योजना पर काम करेगी। कंपनी अगले तीन वर्षों में केजी-डी 6 ब्लॉक में प्राकृतिक गैस के अत्यधिक उत्पादन के लिए 5 अरब डॉलर से अधिक का निवेश करेगी। इस निवेश कार्यक्रम के तहत कई परियोजनाओं को शुरू किया जायेगा।
गौरतलब है कि इस क्षेत्र में गैस उत्पादन प्रतिदिन लगभग 64 एमएमएससीएमडी से घट कर 16 मिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर रह गया है।
शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में कंपनी का शेयर 1.33% के नुकसान के साथ 818.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 मई 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख