शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुवेन लाइफ (Suven Life) के उत्पादों को मिले पेटेंट

सुवेन लाइफ साइंसेज (Suven Life Sciences) के तीन उत्पादों को पेटेंट मिले हैं। 

कंपनी को अपने नये केमिकल इकाईयों (एनसीई) के लिए कनाडा से दो और यूरेशिया से एक पेटेंट प्राप्त हुआ है।
कंपनी के इन उत्पादों का उपयोग न्यूरोडिजेनरेटिव बीमारियों जैसे कि, अल्जाइमर और सिजफ्रेनिया आदि के इलाज के लिए किया जाता है।
ये पेटेंट 2028 तक मान्य हैं। इन नये पेटेंट के साथ अब तक सुवेन को कनाडा से कुल बारह और यूरेशिया से तेरह पेटेंट मिल चुके हैं। 
कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 30.60 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 12:30 बजे 2.95% की बढ़त के साथ यह 29.65 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 10 मई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!