शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

घाटे से मुनाफे में आयी एस्सार ऑयल (Essar Oil)

कारोबारी साल 2012-13 की चौथी तिमाही में एस्सार ऑयल (Essar Oil) को 200 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। 
पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 515 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। 
हालाँकि, इस दौरान कंपनी की कुल आय 35% बढ़ कर 23650 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 17543 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी के सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2012-13 में कंपनी को 1180 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, जबकि पिछले साल यह 1285 करोड़ रुपये रहा था। 
इस दौरान कंपनी की कुल आय पिछले साल के 58336 करोड़ रुपये के मुकाबले 52% बढ़ कर 88578 करोड़ रुपये हो गयी है।
कंपनी के नतीजों की खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। यह 1.77% की बढ़त के साथ 83.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 मई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!