शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेके सीमेंट (JK Cement) का मुनाफा 30% घटा

कारोबारी साल 2012-13 की चौथी तिमाही में जेके सीमेंट (JK Cement) का मुनाफा घट कर 56 करोड़ रुपये रह गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 80 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 30% की गिरावट आयी है। 
इस दौरान कंपनी की कुल आय भी 5% घट कर 772 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष 809 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी के सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2013 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 32% बढ़ कर 231 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल यह 175 करोड़ रुपये रहा था।
इस दौरान कंपनी की कुल आय पिछले साल के 2547 करोड़ रुपये के मुकाबले 14% बढ़ कर 2912 करोड़ रुपये हो गयी है। 
कंपनी के नतीजों की यह खबर शनिवार को आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। यह 4.11% की मजबूती के साथ 293.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख