शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नेस्ले इंडिया (Nestle India) का मुनाफा मामूली बढ़ा

कारोबारी साल 2013 की पहली तिमाही में नेस्ले इंडिया (Nestle India) का मुनाफा 1% बढ़ा है।
इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 279 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 276 करोड़ रुपये रहा था। 
इस दौरान कंपनी की कुल आय 10% बढ़ कर 2255 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष 2056 करोड़ रुपये रही थी। 
आज कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 4,775 रुपये तक नीचे चला गया। यह 1.13% के नुकसान के साथ 4,853.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 मई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!