शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रैनबैक्सी (Ranbaxy) पर लगा जुर्माना

देश की सबसे बड़ी दवा निर्माता कंपनी रैनबैक्सी (Ranbaxy) पर मिलावटी दवाओं की बिक्री के मामले में जुर्माना लगाया गया है। 
अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DoJ) ने रैनबैक्सी की भारत स्थित दो इकाइयों को दवा नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया है, जिसके तहत कंपनी पर लगभग 2700 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
गौरतलब है कि कंपनी की भारत स्थित दो इकाईयों में जेनरेकि दवाओं की उत्पादन प्रक्रिया में नियमों को ताक पर रख कर मिलावट की गयी। कंपनी इस मामले के निपटारे के लिए जुर्माना राशि के भुगतान के लिए सहमत हो गयी है। 
इस खबर के बाद बाजार खुलते ही बीएसई में कंपनी का शेयर 421 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अभी कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 11 बजे 0.27% की बढ़त के साथ यह 440.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 14 मई 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख