शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐप्टेक (Aptech) का मुनाफा बढ़ा, शेयर चढ़ा

जनवरी-मार्च 2013 तिमाही में ऐप्टेक (Aptech) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 16 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में यह 10 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 60% की वृद्धि हुई है।
इस दौरान कंपनी की कुल आय 14% बढ़ कर 49 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष 43 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
कंपनी के सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2012-13 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 59% घट कर 31 करोड़ रुपये रहा है, जो कि पिछले साल 76 करोड़ रुपये रहा था।
इसी अवधि में कंपनी की कुल आय पिछले साल के 227 करोड़ रुपये के मुकाबले 26% घट कर 169 करोड़ रुपये रह गयी है।
कंपनी के बोर्ड निदेशकों की बैठक में कंपनी ने अपने शेयरों की वापस खरीद (बायबैक) का प्रस्ताव लाने के फैसले को मंजूरी दे दी है। इस वापस खरीद के तहत कंपनी 25% तक अपने शेयर वापस खरीदेगी। इस वापस खरीद के लिए कंपनी ने अधिकतम कीमत 82 रुपये प्रति शेयर तय की है, जिस पर अधिकतम 64.66 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। 
कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 11:25 बजे 9.08% की मजबूती के साथ यह 63.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 14 मई 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख