शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुजलॉन (Suzlon) को 9 करोड़ यूरो के मिले ठेके

सुजलॉन समूह (Suzlon Group) को पवन ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ठेके मिले हैं। 
समूह की सब्सीडियरी आरई पावर सिस्टम्स एसई (RE Power Systems SE) को जर्मनी की कंपनी बर्गरविंडपार्क इम कीर्कस्पेल (Burgerwindpark im Kirchspiel) से चार पवन ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ये ठेके मिले हैं।
ये ठेके लगभग 9 करोड़ यूरो के हैं, जिसके तहत कंपनी को चार परियोजनाओं के लिए 27 विंड टर्बाइनों की आपूर्ति करनी है। 
कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:35 बजे कंपनी का शेयर 1.50% की मजबूती के साथ 14.22 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 14 मई 2013) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख