शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमर राजा बैटरीज (Amara Raja Batteries) का मुनाफा मामूली बढ़ा, शेयर लुढ़का

कारोबारी साल 2013 की चौथी तिमाही में अमर राजा बैटरीज (Amara Raja Batteries) का मुनाफा 3% बढ़ कर 60 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले साल की इसी अवधि में यह 58 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।
इस दौरान कंपनी की कुल आय 19% बढ़ कर 804 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष 673 करोड़ रुपये रही थी। 
कंपनी के वार्षिक नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2013 में कंपनी का मुनाफा 33% बढ़ कर 287 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल यह 215 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। इसी अवधि में कंपनी की कुल वार्षिक आय पिछले साल के 2381 करोड़ रुपये के मुकाबले 25% बढ़ कर 2981 करोड़ रुपये हो गयी है।
कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 1:30 बजे 5.31% के नुकसान के साथ यह 265.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 14 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख