शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉ रेड्डीज (Dr Reddy's) का मुनाफा बढ़ कर 571 करोड़ रुपये

जनवरी-मार्च 2013 तिमाही में डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज (Dr Reddy's Laboratories) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 66% बढ़ा है। 
इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 571 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 343 करोड़ रुपये रहा था।
इस दौरान कंपनी की कुल आय 26% बढ़ कर 3340 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष 2658 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
कंपनी के वार्षिक नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2013 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 18% बढ़ कर 1678 करोड़ रुपये गया है, जो कि पिछले साल 1426 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।
इस दौरान कंपनी की कुल आय पिछले साल के 9674 करोड़ रुपये के मुकाबले 20% बढ़ कर 1,1627 करोड़ रुपये रही है।
कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 2,025 रुपये तक नीचे चला गया। दोपहर 2:12 बजे 1.94% के नुकसान के साथ यह 2,040.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 14 मई 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख