शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नोवार्तिस इंडिया (Novartis India) का मुनाफा 27% घटा

कारोबारी साल 2013 की चौथी तिमाही में नोवार्तिस इंडिया (Novartis India) का मुनाफा घट कर 24 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले साल की समान अवधि में यह 33 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 27% की गिरावट आयी है। 
हालाँकि, इस दौरान कंपनी की कुल आय 5% बढ़ कर 213 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष 203 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी के सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2013 में कंपनी का मुनाफा 21% बढ़ कर 120 करोड़ रुपये रहा है, जो कि पिछले साल 152 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।
इस दौरान कंपनी की कुल आय पिछले साल के 844 करोड़ रुपये के मुकाबले 7% बढ़ कर 903 करोड़ रुपये रही है। 
कंपनी के नतीजों की यह खबर मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर कल बुधवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। यह 0.14% की बढ़त के साथ 575.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 मई 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख