शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) को 2542 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को अप्रैल और मई 2013 में कई ठेके मिले हैं।
इस दौरान कंपनी को 2542 करोड़ रुपये के ठेके प्राप्त हुए हैं। कंपनी को 1021 करोड़ रुपये के ठेके भारत में रिहायशी टावरों के निर्माण के साथ-साथ सीमेंट संयंत्रों के निर्माण के लिए भी दिये गये हैं।
कोच्ची मेट्रो रेल परियोजना के लिए कंपनी को 866 करोड़ रुपये का और पूर्वी कॉरीडोर पर डबल ट्रैक रेलवे लाइन बिछाने के लिए 315 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया है।
कंपनी को 148 करोड़ रुपये का ठेका राजस्थान के सरकारी स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग राज्य के 97 गाँवों में जल आपूर्ति वितरण प्रणाली के लिए दिया है। इसके साथ ही कंपनी को 192 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ठेके भी मिले हैं।  
कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में यह दोपहर 1:40 बजे 0.99% की बढ़त के साथ 1,596 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 16 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख