शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीटीके प्रेस्टीज (TTK Prestige) का मुनाफा 40% बढ़ा

जनवरी-मार्च 2013 तिमाही में टीटीके प्रेस्टीज (TTK Prestige) का मुनाफा बढ़ कर 28 करोड़ रुपये हो गया है।
पिछले साल की समान अवधि में यह 20 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 40% की वृद्धि हुई है।
इस दौरान कंपनी की कुल आय 22% बढ़ कर 283 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष यह 232 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
कंपनी के सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2013 में कंपनी का मुनाफा 18% बढ़ कर 133 करोड़ रुपये रहा है, जो कि पिछले साल 113 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी की कुल आय पिछले साल के 1103 करोड़ रुपये के मुकाबले 23% बढ़ कर 1358 करोड़ रुपये हो गयी है।
कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 3,495 रुपये तक चढ़ गया। दोपहर 3:11 बजे 1.96% की मजबूती के साथ यह 3,437.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 16 मई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!